Join our group
छत्तीसगढ़ नगर सेना में फिजिकल परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी | CG Home Guard Recruitment 2024 Admit Card Out for Physical Exam
CG Gov Home GuardPosted by admin on Tuesday, September 10, 2024 | Last Updated by admin on Tuesday, April 1, 2025
Share with : | | | | Visits: 1452

छत्तीसगढ़ शासन गृह मंत्रालय विभाग रायपुर ने 1 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ नगर सैनिक (सामान्य ड्यूटी) व नगर सैनिक (स्वयंसेवी महिला नगर सैनिक) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु अधिकारिक सुचना निकाली थी. जिसके आवेदन की तिथि 10 जुलाई 2024 से 10 अगस्त 2024 तक थी. इस सम्बन्ध में चयन प्रक्रिया के पहले चरण शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं. शारीरिक मापदंड व दक्षता परीक्षा राज्य के सभी संभाग मुख्यालयों में होनी है जिसकी प्रारभ दिनांक 16 सितंबर 2024 है. आवेदक इस आर्टिकल में नीचे दिए गए लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
Overview
विभाग | छत्तीसगढ़ शासन गृह मंत्रालय |
पोस्ट | नगर सैनिक (सामान्य ड्यूटी), नगर सैनिक (स्वयंसेवी महिला नगर सैनिक) |
पोस्ट संख्या | सामान्य ड्यूटी - 500, स्वयंसेवी महिला नगर सैनिक - 1715 |
परीक्षा दिनांक | 16 सितंबर 2024 से शुरू |
अधिकारिक वेबसाइट | https://firenoc.cg.gov.in |
शारीरिक मानक मापदंड :-
क्र. | वर्ग | ऊंचाई | सीना (से.मी.) | |
1 | सामान्य वर्ग पुरुष, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग | 168 cm | 81 | 86 |
2 | राजस्व जिले दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरिया, सरगुजा एवं जशपुर के अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी | 153 cm | 76 | 81 |
3 | शेष राजस्व जिलों के अनुसूचित जनजाति के पुरुष तथा सभी वर्ग के महिला अभ्यर्थी | 158 cm | 76 | 81 |
शारीरिक दक्षता परीक्षा :-
क्र. | पुरुषों के लिए | कुल अंक | महिलाओं के लिए | कुल अंक |
1. | 100 मीटर दौड़ | 25 अंक | 800 मीटर दौड़ | 50 अंक |
2. | 800 मीटर दौड़ | 25 अंक | लम्बी कूद | 25 अंक |
3. | लम्बी कूद | 25 अंक | ऊँची कूद | 25 अंक |
4. | ऊँची कूद | 25 अंक | ||
योग | 100 अंक | योग | 100 अंक |
उपरोक्त सभी परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों को केवल एक ही अवसर प्रदान किया जायेगा. सामान्य जाति के अभ्यर्थियों के लिए 100 अंक में से 50 अंक तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 अंक में से 40 अंक लाना अनिवार्य रहेगा.
महत्वपूर्ण निर्देश :-
- सत्यापन के लिए इस ई-प्रवेश पत्र के प्रिंट आउट के साथ कोई एक मूल (फोटोकॉपी अथवा स्कैन किया हुआ हो, वैध (वैधता सीमा समाप्त न हुई हरे) फौटौ पहचान-पत्र जैसे नियोक्ता पहचान-पत्र (सरकारी), सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेर मतदाता पहचान-धार, पासपोर्ट एवं केन्द्रीय राज्य सरकार राज्य के सार्वजनिक क्षेत्र ,केंद्रीय सरकार, जिला प्रशासन नगर निगम निकाय द्वारा जारी संख्या सहित फोटो पहचान पत्र और फोटोषाक सहित राष्ट्रीयकृत बैंक की पासबुक आदि हो। अभार्थी के फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर सुरक्षित हों एवं फोटो आई. डी. कार्ड पर स्पष्ट दिखे और प्रवेश-पत्र पर अंकित नाम से मेल खाते हों।
- किसी भी परिस्थिति में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि पाली व परीक्षा केन्द्र के परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पत्र नहीं करनी चाहिए। यदि कोई अभार्थी परीक्षा के दौरान अथवा परीक्षा स्थल पर किसी प्रकार की बाधा उत्तपन करते हुए पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी के विरुद्ध कानूनी आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है।
- अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से सलाह दी जाती है कि वे शारीरिक दक्षता परीक्षा केन्द्र/परिसर में मोबाइल फोन, ईयर फोन, ,संगणना की सुविधा वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ियाँ, पेजर अथवा अन्य किसी प्रकार के उपकरण, इत्यादि अपने साथ न लाएं। इन दिशा-निर्देशों में किसी भी प्रकार के बाधा उत्तपन किए जाने पर अभ्यर्थियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि परीक्षा केन्द्र में किसी भी प्रकार का मूल्यवान/कीमती सामान न लाएं, चूंकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती है।
- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पूर्व वे परीक्षा केन्द्र पर पहुँचें।
- प्रवेश पत्र प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश पत्र में अंकित शारीरिक दक्षता परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। अन्य किसी केन्द्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- यह प्रवेश पत्र औपचारिक है और यदि परीक्षार्थी पात्रता की शर्तो र्को पूरा नहीं करता है तो चयन के बाद भी उसकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जायेगी।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा की समस्त दिशा निर्देश विज्ञापन क्र. /७६९/प्रशि./भर्ती/२०२४ के साथ हमारे वेब साइट पर उपलब्ध है, अवलोकन अवश्य करे.।
आवश्यक दस्तावेज :-
आवश्यक दस्तावेज की सूची (अभ्यर्थीयो को समस्त मूल दस्तावेजों के साथ शारीरिक दक्षता केंद्र में प्रस्तुत होना अनिवार्य है)
- शिक्षा संबंधी प्रमाण पत्र
- सम्बन्धित जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र
- २ नग पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो(आवश्यकता पड़ने पर)
- आत्म समर्पित नक्सली/नक्सल पीड़ित हेतु छूट की आवश्यकता हो तो जिला कलेक्टर द्वारा जारी प्रमाण पत्र.
बोनस अंक हेतु :- (पात्र अभ्यर्थियों के लिए)
- संभाग/ विश्व विद्यालय / राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राप्त पदक का प्रमाण पत्र.
- एन. सी. सी "सी" प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस भारी वाहन
- हिंदी टाइपिंग प्रमाण पत्र.
प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें :-
- नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके लॉग इन पेज पर पहुंचे
- लॉग इन पेज पे अपना रजिस्ट्रेशन न. व जन्मतिथि डालकर captcha भरें.
- पेज को सबमिट करें
- अगले पेज में download physical admit card पर क्लिक करें
इस तरह के और भी जानकारी पाने के लिए और हमसे जुड़ने के लिए आप नीचे लिंक पर क्लिक कर सकते है.
ग्रुप से जुड़ने के लिए | क्लिक करें |
चैनल subscribe करने के लिए | क्लिक करें |
से जुड़ने के लिए | क्लिक करें |
से जुड़ने के लिए | क्लिक करें |
पे फॉलो करने के लिए | क्लिक करें |
subscribe करने के लिए | क्लिक करें |
Favorites...
Search
Qualification
Categories
- AWES
- BMC
- BRO
- BSF
- Calcutta High Court
- CBSE
- CG Gov
- CG VYAPAM
- CGPSC
- CISF
- GDS/India Post
- GRSE
- HSSC
- IAF
- IBPS
- India Government Schemes
- Indian Navy
- Indian Territorial Army
- IOCL
- ITBP
- JKSSB
- JSSC
- NFL
- NICL
- Non-Gov (Private)
- NVS
- OJAS
- ONGC
- Online Services Help
- OSSSC
- PGCIL
- RPSC
- RRB/RRC
- SCI
- SSC
- Technical Help
- UKSSSC
- UPSC
- YIL
Recent News
- BRO Multi Skilled Worker Recruitment 2025 on 411 post | सीमा सड़क संगठन में MSW पद के लिए 411 पदों पर भर्ती
- CISF Constable Driver Recruitment 2025 on 1124 post | CISF में निकली कांस्टेबल (ड्राईवर) की 1124 पदों पर भर्ती
- RPSC School Lecturer Recruitment 2024 on 2202 post | राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्राध्यापक व कोच की 2202 पदों पर भर्ती
- Northern Western Railway Apprentice Recruitment 2024 on 1791 post | उत्तरी पश्चिमी रेलवे में निकली 1791 पदों पर अप्रेन्टिस की भर्ती
- Indian Oil Company Limited Apprentice Recruitment 2024 on 240 post | इन्डियन आयल कंपनी में 240 रिक्त अप्रेन्टिस पदों पर भर्ती
- Northeast Frontier Railway Apprentice Recruitment 2024 on 5647 post | उत्तर पूर्व रेलवे में निकली 5647 पदों पर अप्रेन्टिस की भर्ती
- Bank of Baroda Contractual Post Recruitment on 592 post | बैंक ऑफ़ बड़ोदा में 592 संविदात्मक पदों पर केवल साक्षात्कार के आधार पर भर्ती
- IDBI Executive Sales & Operations Recruitment 2024 on 1000 post | IDBI बैंक में विक्रय व क्रियान्वयन एक्जीक्यूटिव की 1000 पदों पर भर्ती
Popular News
- छत्तीसगढ़ पुलिस की 133 रिक्त विभिन्न पदों की भर्ती | CG Police Recruitment 2024 on 133 post
- छत्तीसगढ़ नगर सेना में फिजिकल परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी | CG Home Guard Recruitment 2024 Admit Card Out for Physical Exam
- कर्मचारी चयन आयोग में निकली कांस्टेबल जी.डी. की भर्ती | SSC CAPF Constable GD Recruitment 2025 on 39481 post
- छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निकली आवास मित्र की भर्ती | CG Awas Mitra Recruitment 2024 in various district under Pradhanmantri Awas Yojna
- ITBP में कांस्टेबल (रसोई सेवा) के 819 रिक्त पदों पर भर्ती | ITBP Constable (Kitchen Service) Recruitment 2024 on 819 post


Leave a Comment:
